
शाहपुरा तालाब: NGT का 50 मीटर दायरे में निर्माण रोकने का आदेश, 3 माह में होगी कार्रवाई
भोपाल के शाहपुरा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए NGT ने सख्त रुख अपनाया है। तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) से 50 मीटर के दायरे में सभी अवैध कब्जे और निर्माण 3 महीने में हटाए जाएंगे।











