
यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया
यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने बलरामपुर में महिला कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर बेबी किट वितरित कीं और 15 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।











