BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

पायनियर पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन

बलरामपुर के पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों से समां बांधा।

Few mins ago
3 मिनट में पढ़ें
संवाददाता: अनिरुद्ध शुक्ल
पायनियर पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन

संवाददाता: अनिरुद्ध शुक्ल

द क्लिफ न्यूज़ | बलरामपुर | 3 सितंबर 2026

बलरामपुर स्थित पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा. एम.पी. तिवारी, प्रबन्धक इं. आकाश तिवारी, निदेशक प्रकृति तिवारी और उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और उनकी आरती उतार कर किया। तत्पश्चात, सभी शिक्षकों ने भी भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी और पुष्प अर्पित किए। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने भगवान श्री कृष्ण को फल और मिठाई का भोग लगाया, जिसे बाद में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने ‘अरे रे मेरी जान है राधा’ गीत पर कृष्ण और राधा बनकर मनमोहक समूह नृत्य का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में, कक्षा एक के छात्रों ने ‘वो है अलबेला’ गीत पर सुन्दर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा पाँच की छात्राओं ने ‘कान्हा बरसाने में आ जाइयो’ गीत पर अपनी प्रस्तुति दी।

कक्षा दो और तीन के छात्र-छात्राओं ने सुदामा चरित्र पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया, जिसमें मानस ने सुदामा, सुशांत ने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई। सैफ और समी ने द्वारपालों की भूमिका निभाई। यह प्रस्तुति श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता को दर्शाती हुई अत्यंत प्रभावशाली रही। कक्षा चार के छात्र-छात्राओं ने ‘श्री कृष्ण जन्मदिवस’ पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें सिद्ध, स्वास्तिका, अभिषेक, जिया, निति, अकांक्षा, सैफ और समी ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। नर्सरी से कक्षा पाँच तक के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण, सुदामा, गोपियों और द्वारपालों के वेश धारण कर अपनी मनमोहक छटा बिखेरी।

दिव्य झाँकी और दही हांडी का आयोजन

विद्यालय के ऑडिटोरियम में श्री कृष्ण और राधा की एक अत्यंत मनमोहक झाँकी सजाई गई, जिसमें लड्डू गोपाल को झूले में झुलाया गया। इसके अतिरिक्त, किड्स जोन में दही हांडी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में, राम ने कृष्ण का रूप धारण कर हांडी फोड़कर खुशियाँ मनाईं।

कार्यक्रम के अंत में, विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने सभी छात्रों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय सहित समस्त शिक्षकों ने भी इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।