
कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी
सितंबर के मध्य में कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अप्रत्याशित बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड का मौसम समय से पहले शुरू हो गया है।











