
MP में ₹8144 करोड़ के निवेश से 9047 एकड़ में बनेंगे 11 नए औद्योगिक पार्क
मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 9,047 एकड़ से अधिक भूमि पर 11 नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने की योजना है। इन पार्कों के विकास पर ₹8,144 करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्तावित है, जिसका उद्देश्य निवेशकों के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना है।











