
ग्राम पंचायत बरोही में भ्रष्टाचार: साक्ष्य मिटाने में जुटे सरपंच-सचिव
भिंड जिले की ग्राम पंचायत बरोही में फर्जी मस्टर रोल और फिनो बैंक खातों के अवैध संचालन का मामला अब कानूनी रूप ले चुका है। साक्ष्य मिटाने के लिए सरपंच-सचिव जेसीबी का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं आरटीआई दबाने के खिलाफ भोपाल में प्रथम अपील दर्ज कराई गई है।











