
महोबा: मुठभेड़ के बाद तीन शातिर चोर गिरफ्तार, दो फरार
महोबा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

महोबा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

गुना के चक चुरैला में बाबूलाल मीना के घर से 250 किलो की तिजोरी चोरी होने के मामले में मीना समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र खुलासे की मांग की है।

गुना में जनसुनवाई के दौरान दो वृद्धों के नाम पर फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर 3.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीएम किसान सम्मान निधि के नाम पर अंगूठे लगवाकर यह हेरफेर किया।

गुना में 30 जुलाई की रात हुई लूट और दुष्कर्म के प्रयास की घटना में पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

गुना जिले की बरखेड़ा कलां ग्राम पंचायत के निवासियों ने सचिव और रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं।

भिंड जिले की ग्राम पंचायत बरोही में फर्जी मस्टर रोल और फिनो बैंक खातों के अवैध संचालन का मामला अब कानूनी रूप ले चुका है। साक्ष्य मिटाने के लिए सरपंच-सचिव जेसीबी का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं आरटीआई दबाने के खिलाफ भोपाल में प्रथम अपील दर्ज कराई गई है।

भिंड के मेहगांव थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कथित तौर पर पैसे के विवाद में युवक पर कट्टे से फायर किया था।

बलरामपुर भाजपा कार्यालय में 'हर घर तिरंगा' व तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने इसे देशभक्ति का जनआंदोलन बताया।

जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने जिले में निर्माणाधीन लघु सेतुओं का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता मानकों के अनुपालन और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

बलरामपुर में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भिंड में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 'गुरु वंदन छात्र अभिनंदन' कार्यक्रम में 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि शिवप्रताप सिंह राजावत ने संस्कार युक्त शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

लगातार बारिश के कारण भिंड शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। प्रशासनिक अमले ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर भोजन पैकेट वितरित किए।