
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: दमोह में योजनाओं के लाभ को हितग्राहियों तक पहुँचाने पर जोर
दमोह में 'जन विश्वास अभियान' का शुभारंभ हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाना और समस्याओं का मौके पर निराकरण करना है।

दमोह में 'जन विश्वास अभियान' का शुभारंभ हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाना और समस्याओं का मौके पर निराकरण करना है।

राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में 45 वर्षीय बस चालक भोला वर्मा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात थाने से लौटने के बाद घर पर की घटना। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्वास्थ्य आयुक्त ने नरसिंहगढ़ अस्पताल का निरीक्षण कर इसे डिजिटलीकरण पायलट प्रोजेक्ट में शामिल करने की घोषणा की। आगामी तीन माह में प्रदेश के सभी शासकीय अस्पताल डिजिटल होंगे।

नरसिंहगढ़ के ग्राम सराना में 37.50 लाख की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का विधायक मोहन शर्मा ने लोकार्पण किया। इससे ग्रामीणों को प्रशासनिक सुविधाओं में आसानी होगी।

नरसिंहगढ़ में 11 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा की भव्य तैयारियों के लिए भाजपा मंडल की बैठक संपन्न हुई। यात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया।

भिंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ब्रांडेड घी प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई कर 53 लीटर घी जब्त किया है। मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी है।

एनजीटी ने भिंड-दतिया में सिंध नदी में हो रहे अवैध रेत खनन पर स्वत: संज्ञान लिया है। 3-सदस्यीय समिति गठित, 6 सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है।

भिंड जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बलरामपुर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

बलरामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा नेता फिरोज पप्पू हत्याकांड में पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा और दामाद रमीज को दोषमुक्त करार दिया है। दो अन्य आरोपियों को दोषी पाया गया है, जिनकी सजा पर मंगलवार को फैसला आएगा।

बलरामपुर में कांशीराम आवासों के आवंटन में हुई अनियमितताओं की जांच के बाद 436 आवंटन निरस्त किए गए। शुक्रवार को 243 पात्र आवासविहीन परिवारों को नए आवंटन पत्र सौंपे गए।

महोबा के चरखारी में लोकभारती और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाकर सनातन संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।