
गुना: सोयाबीन फैक्ट्री मार्ग पर गहरे गड्ढे, बारिश में जलभराव से यात्रियों की जान जोखिम में
गुना में कुशमौदा पुलिस चौकी से सोयाबीन फैक्ट्री तक जाने वाला मुख्य मार्ग बारिश के बाद गहरे गड्ढों और जलभराव से बदहाल है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से मरम्मत न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।











