सेवानिवृत्त सेल्स टैक्स अधिकारी शिवकुमार सिंह भदौरिया का भिंड में निधन
भिंड के प्रतिष्ठित नागरिक व सेवानिवृत्त सेल्स टैक्स अधिकारी शिवकुमार सिंह भदौरिया का सोमवार रात ग्वालियर में निधन हो गया। मंगलवार को पैतृक गांव चरथर...

भिण्ड | संवाददाता: दीपेंद्र बौहरे
द क्लिफ न्यूज़ | 31 अक्टूबर 2026
भिंड के प्रतिष्ठित नागरिक और सेवानिवृत्त सेल्स टैक्स अधिकारी शिवकुमार सिंह भदौरिया का सोमवार देर रात ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन की खबर से भिंड और ग्वालियर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत शिवकुमार सिंह भदौरिया, नगर पालिका भिंड के अतिक्रमण रोधी दल प्रभारी रविंद्रपाल सिंह भदौरिया के पिता थे। मंगलवार को उनकी अंतिम यात्रा भिंड से उनके पैतृक गांव चरथर के लिए निकली। चरथर स्थित मुक्तिधाम में गरिमापूर्ण और शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
क्षेत्र में शोक की लहर
शिवकुमार सिंह भदौरिया के आकस्मिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शुभचिंतकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। परिवार के लिए यह एक अत्यंत असहनीय क्षति बताई जा रही है।
