BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

बलरामपुर: लापता युवक का सड़ा-गला शव और बाइक झाड़ियों में मिली

बलरामपुर में लापता युवक ज्ञान प्रकाश यादव का करीब एक सप्ताह पुराना, अत्यधिक सड़ा-गला शव मंगलवार दोपहर बहदिनवा नाले के पास झाड़ियों में मिला। शव...

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
संवाददाता: प्रमोद पाण्डेय
बलरामपुर: लापता युवक का सड़ा-गला शव और बाइक झाड़ियों में मिली

बलरामपुर | संवाददाता: प्रमोद पाण्डेय

द क्लिफ न्यूज़ | बलरामपुर | 15 सितंबर 2026

बलरामपुर जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब तुलसीपुर रोड पर बेलवा गांव के आगे बहदिनवा नाले के पास घनी झाड़ियों में करीब एक सप्ताह पुराना, अत्यधिक सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मोतीपुर कला निवासी ज्ञान प्रकाश यादव के रूप में की गई है। शव के पास ही उसकी बाइक भी मिली, जिससे क्षेत्र में अनेक प्रश्न खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, ज्ञान प्रकाश यादव पिछले सोमवार, 8 सितंबर को शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी बाइक से भड़सहिया चौराहे के लिए निकले थे और उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में नौ सितंबर को हर्रैया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान की। शव की भयावह स्थिति को देखकर परिजनों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गहरी नाराजगी व्यक्त की।

परिजनों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप, जताई नारजगी

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और परिजनों को शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी रोष है। पुलिस प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, असली कारणों का होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस बीच, शव के अत्यधिक सड़े-गले होने के कारण कई आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस मामले की हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही किसी निष्कर्ष तक पहुंचने की उम्मीद है। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।