
नरसिंहगढ़ में अस्पताल रोड पर फिर दिखा 10 फीट लंबा अजगर, तीन साल से जारी है दहशत
नरसिंहगढ़ के अस्पताल रोड पर मंगलवार रात 10 फीट लंबा अजगर दिखा, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पिछले तीन वर्षों से बारिश के मौसम में यहां नियमित रूप से अजगर देखे जा रहे हैं।











