विशाल पुरोहित को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, समाज सेवा में सक्रिय रहने का आह्वान
विश्व हिंदू परिषद के नेता विशाल पुरोहित ने 18 अगस्त 2026 को अपना जन्मदिन मनाया। उन्हें भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।

द क्लिफ न्यूज़ | भोपाल | 18 अगस्त 2026
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बजरंग दल के पूर्व प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख श्री विशाल पुरोहित ने आज, 18 अगस्त 2026 को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और शहरवासियों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन की शुरुआत में श्री पुरोहित ने गुफा मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात, उन्होंने गुफा मंदिर गौशाला में गौ माता को गौ ग्रास खिलाकर सेवा का पुण्य लाभ अर्जित किया। उन्होंने संत नगर स्थित संत की कुटिया जाकर संतों का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान, उन्होंने अपने परिवार और समाज के वरिष्ठजनों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों द्वारा बधाई
भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र गुप्ता और भाजपा भोपाल जिला पूर्व सह मीडिया प्रभारी श्री बालिस्ता रावत ने श्री पुरोहित के निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और मिठाई खिलाई। श्री गुप्ता ने श्री पुरोहित को एक ऊर्जावान कार्यकर्ता बताया और समाज, धर्म व राष्ट्र सेवा में उनके निरंतर सक्रिय योगदान की सराहना की।
श्री पुरोहित के निवास पर सुबह से शाम तक भाजपा पदाधिकारियों, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। भोपाल के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा मंच बनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी शुभचिंतकों ने श्री पुरोहित के सुदीर्घ, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की और उनसे इसी प्रकार समाज, धर्म एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हुए योगदान जारी रखने का आह्वान किया।
आभार व्यक्त
श्री विशाल पुरोहित ने जन्मदिन के अवसर पर प्राप्त आत्मीय शुभकामनाओं, स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए सभी शुभचिंतकों, मित्रों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्नेह और समर्थन उन्हें समाज सेवा के प्रति और अधिक प्रेरित करता है।
इस शुभ अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी हीरो ज्ञानचंदानी, नरेश तोलानी, शिवालय न्यूज़ के प्रधान संपादक, गुफा मंदिर के संत विमल दास त्यागी, हीरो हिंदू, विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान, लोकेंद्र मालवीय, अभिजीत सिंह, पार्षद अशोक मारण, वीरा स्वामी, राजू भाई, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार अंकित श्रीवास्तव, बजरंग दल के पूर्व संत नगर संयोजक बल्लू राठौर, मुकेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी श्री पुरोहित को शुभकामनाएं दीं।
