BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

घायल गाय के लिए देवदूत बना सिद्धार्थ आर्य फाउंडेशन, कराया तत्काल उपचार

गरीबी लाइन क्षेत्र में घायल मिली गाय को तत्काल उपचार मुहैया कराया गया। सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन और RR Pet Shop के सहयोग से पशु चिकित्सक ने गाय का इलाज किया।

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
घायल गाय के लिए देवदूत बना सिद्धार्थ आर्य फाउंडेशन, कराया तत्काल उपचार

द क्लिफ न्यूज़ | इटारसी | 18 अगस्त 2026

इटारसी के गरीबी लाइन क्षेत्र में आज एक गाय गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई। गाय के गले पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गंभीर चोट पहुंचाई गई थी, जिससे गहरा घाव हो गया था। सूचना मिलते ही सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल पशु की सहायता के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया।

पशु चिकित्सक ने मौके पर ही गाय का उपचार किया और उसके गले पर आवश्यक टांके लगाए। फाउंडेशन के सदस्यों, प्रदीप हार्ट, गोलू रैकवार और अमित चौरे ने पूरी उपचार प्रक्रिया के दौरान सहयोग प्रदान किया। वहीं, RR Pet Shop ने इलाज के लिए आवश्यक दवाइयों और पशु चिकित्सक की फीस का खर्च वहन किया। फाउंडेशन ने RR Pet Shop के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

पशुओं के प्रति क्रूरता पर जताई चिंता

इस अवसर पर सिद्धार्थ आर्य ने कहा कि जिस प्रकार हम गाय को माता का दर्जा देते हैं, उसी अनुपात में उनके प्रति क्रूरता और बेरुखी का व्यवहार बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि किसी भी बेजुबान पशु को इस तरह चोट पहुंचाना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए और इस प्रकार की क्रूरता को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

विशेष पशु एंबुलेंस और हेल्पलाइन की मांग

सिद्धार्थ आर्य ने शासन-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से घायल पशुओं के लिए एक विशेष पशु एंबुलेंस सेवा और एक हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होने से जरूरत पड़ने पर घायल पशुओं को तत्काल सरकारी पशु चिकित्सालय या उपचार केंद्र तक पहुंचाया जा सकेगा, जिससे उनका जीवन बचाया जा सके।

उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा करते हुए बताया कि आज घायल गाय के मामले में तत्काल चिकित्सा व्यवस्था जुटाना भी मुश्किल हो रहा था। एक निर्धारित हेल्पलाइन नंबर और पशु एंबुलेंस की उपलब्धता से न केवल आम नागरिकों को सहायता मिलेगी, बल्कि घायल पशुओं को समय पर उचित उपचार भी मिल पाएगा, जिससे उनकी पीड़ा को कम किया जा सके।