BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

आलमपुर पुलिस ने 5000 के इनामी बदमाश को मां बराही देवी मंदिर से किया गिरफ्तार

भिंड पुलिस ने तीन साल से फरार 5 हजार के इनामी बदमाश को आलमपुर के मां बराही देवी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। घटना की रिपोर्ट 2023 में दर्ज हुई थी।

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
आलमपुर पुलिस ने 5000 के इनामी बदमाश को मां बराही देवी मंदिर से किया गिरफ्तार

द क्लिफ न्यूज़ | भिंड | 19 अगस्त 2026

भिंड जिले के आलमपुर थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी मां बराही देवी मंदिर के पास हुई। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में तथा लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।

सूत्रों के अनुसार, आलमपुर थाने में वर्ष 2023 में एक फरियादी ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ बंदूक और लाठियों से जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की और फरार आरोपियों पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्यवाही

आज मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश मां बराही देवी मंदिर के पास खड़ा है। इस सूचना के आधार पर आलमपुर पुलिस ने तत्काल मंदिर के पास दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर की भूमिका सराहनीय रही।

गिरफ्तारी में थाना प्रभारी के साथ एएसआई ओमकार सिंह तोमर, संतोष कुमार, भागवत सरिया, योगेंद्र शर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, सिद्धांत कौरव, मंगल सिंह, अनिल बघेल, कन्हैया लाल, हुकुम सिंह और अनुराग छारी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुलिस अब आगे की तफ्तीश कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।