समाजसेवी डॉ. सुशील सम्राट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुशील सम्राट का जन्मदिन इटावा के इकदिल में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

द क्लिफ न्यूज़ | इटावा | 2 अगस्त 2026
समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े डॉ. सुशील सम्राट का जन्मदिन 2 अगस्त 2026 को इकदिल (इटावा) में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
समाजसेवी डॉ. सुशील सम्राट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में साहित्य सेवा निधि इकदिल ने मां शीतला देवी मंदिर, मोहल्ला कायस्थान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, पं. विनय कुमार द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही, परशुराम सेवा समिति के संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा, विनय कुमार दुबे, आशुतोष त्रिपाठी, राज तिवारी और नगर अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने भी डॉ. सम्राट को जन्मदिन की बधाई दी।
बच्चों संग केक काटकर मनाई खुशी
डॉ. सुशील सम्राट ने अपना जन्मदिन प्राथमिक विद्यालय रीतौर में बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मो. क़ासिम, धीरज अग्निहोत्री, ज्योति अग्निहोत्री तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने मिलकर डॉ. सम्राट के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।
व्यापार मंडल ने भी किया अभिनंदन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, इटावा के जिला उपाध्यक्ष और जिला मीडिया प्रभारी डॉ. सुशील सम्राट का जन्मदिन इकदिल स्थित संगठन के पदाधिकारी राजू राजपूत के प्रतिष्ठान पर भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला अध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया, महेवा युवा नगर अध्यक्ष गगन पोरवाल, महेवा युवा नगर उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता और महेवा युवा नगर कोषाध्यक्ष शांति स्वरूप राजपूत ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान और अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. सुशील सम्राट को फूल-मालाएँ पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. सम्राट के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में राजकुमार गुप्ता, राजीव सिंह राठौर, बबलू गुप्ता, आलोक राजपूत, सचिन राजपूत सहित संगठन के कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।
