BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

भोपाल की महापौर ने समाजसेवियों के सम्मान समारोह का किया शुभारंभ

भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय ने रविन्द्र भवन में आयोजित स्वयंसेवी संस्थाओं के सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं का सम्मान किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Aug 26
1 मिनट में पढ़ें
भोपाल की महापौर ने समाजसेवियों के सम्मान समारोह का किया शुभारंभ

द क्लिफ न्यूज़ | भोपाल | 26 अगस्त 2026

भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय ने बुधवार को रविन्द्र भवन के गौरांजलि सभागार में स्वयंसेवी संस्थाओं के सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया तथा कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

यह कार्यक्रम 'तुलिका सामाजिक, कला, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्था' द्वारा आयोजित किया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और तुलिका संस्था की सदस्यगण उपस्थित रहीं। महापौर श्रीमती राय ने समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके योगदान की सराहना की।

संबंधित समाचार