BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

बरेली: मां के निधन से दुखी युवक ने किराए के कमरे में दी जान

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में 38 वर्षीय रवि गुप्ता ने किराए के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मां के निधन से मानसिक...

Few days ago
2 मिनट में पढ़ें
संवाददाता: इज़हार आलम
बरेली: मां के निधन से दुखी युवक ने किराए के कमरे में दी जान

बरेली उत्तर प्रदेश | संवाददाता: इज़हार आलम

द क्लिफ न्यूज़ | बरेली | 22 सितंबर 2026

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में एक युवक ने किराए के मकान में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 38 वर्षीय रवि गुप्ता उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना मंगलवार सुबह मोहल्ला अंसारी की है, जहाँ रवि गुप्ता सुधीश सोमवंशी के मकान में किराए पर रहता था। सुबह लगभग नौ बजे मकान मालिक ने जब रवि के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, पंखे से लटका मिला शव

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आदेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब बलपूर्वक कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो रवि गुप्ता का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया। तत्काल पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मां के निधन से था परेशान

मृतक के बड़े भाई राजीव गुप्ता और अन्य परिजनों ने बताया कि रवि हाल के दिनों में अपनी मां शीला देवी के निधन से काफी आहत और मानसिक रूप से परेशान था। मां का दसवां संस्कार संपन्न करने के बाद ही वह वापस लौटा था। परिजनों के अनुसार, रवि पहले पेस्टीसाइड की दुकान पर काम करता था, लेकिन वर्तमान में वह बरेली में कैटरिंग का काम देख रहा था।

रवि की पत्नी रोशनी अपने दो बच्चों आरव और अभी के साथ फिलहाल मायके गई हुई है। इस अप्रत्याशित मौत से परिवार में गहरा सदमा है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस इस घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच कर रही है।