यूपी में सैकड़ों भाजपाइयों-सपाईयों ने थामा कांग्रेस का दामन, अजय राय ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के समक्ष आज सैकड़ों लोगों ने भाजपा और सपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

संवाददाता: शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
द क्लिफ न्यूज़ | लखनऊ | 1 सितंबर 2026
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को आज एक बड़ा राजनीतिक संबल मिला, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। औरैया, इटावा और गाजीपुर जनपदों से आए इन लोगों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में अपनी आस्था जताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री राय ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
सदस्यता ग्रहण कराने की प्रक्रिया का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा ने इन सभी लोगों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया।
प्रमुख नेताओं का कांग्रेस में आगमन
जनपद गाजीपुर से श्री दुर्गेश प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह क्षेत्र में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण जुड़ाव माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त, औरैया की जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सरिता दोहरे और वरिष्ठ नेता श्रीधर मकलू पाण्डेय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी छोड़ने वाले कई कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।
इटावा जनपद से शिवम दुबे, शिवा, अनुराग चैबे, सत्यम, मोहित दुबे, अंशुल, रविकुमार, जितेन्द्र कुमार, आकाश कुमार, अंकित तिवारी, अंकित पाण्डेय, पुरूषोत्तम दुबे, काव्य तिवारी, शिवम शर्मा, संजय पाण्डेय, आलोक तिवारी, सोनू शर्मा, उपेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, जानकी वाटिका, गगन दुबे जैसे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वहीं, औरैया से आलोक दुबे, उमेश चन्द्र, विष्णु और राहुल सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय, जो पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं, ने नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनके कांग्रेस परिवार में शामिल होने से पार्टी द्वारा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए चलाए जा रहे संघर्ष को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने में सफल होंगे।
