BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

विश्व हिन्दू परिषद ने हुतात्माओं की स्मृति में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल में विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ने हुतात्मा दिवस पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान अनेक कार्यकर्ताओं और छात्रों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों...

Few mins ago
2 मिनट में पढ़ें
•संवाददाता: कैलाश कुशवाह
विश्व हिन्दू परिषद ने हुतात्माओं की स्मृति में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Bhopal | संवाददाता: कैलाश कुशवाह

द क्लिफ न्यूज़ | भोपाल | 19 नवंबर 2026

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) बजरंगदल जिला वीर सावरकर ने हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल के करोंद स्थित मित्तल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में एक विशाल रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं और कॉलेज के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। शिविर के दौरान सैकड़ों लोगों ने हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर (बी.पी.) और शुगर जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें पूर्णतः निशुल्क करवाईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या कारसेवा के अमर शहीदों, विशेष रूप से कोठारी बंधुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद भोपाल विभाग के मंत्री जीवन शर्मा ने कहा कि रक्तदान को एक 'महादान' बताते हुए कहा कि यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करने में सहायक होता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से ऐसे सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के बलिदानियों को स्मरण

बजरंगदल भोपाल विभाग के सह-संयोजक अभिषेक शर्मा ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के बलिदानियों के त्याग को सदैव स्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि उन्हीं के संघर्ष के परिणामस्वरूप अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर साकार हो सका है। अभिषेक शर्मा के अनुसार, हुतात्माओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके द्वारा दिखाए गए सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलकर ही दी जा सकती है।

इस सेवा पखवाड़े में मित्तल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन प्रखर मित्तल, विनोद जोहरे, नितिन साहू, रवि कुशवाह, नरेंद्र विश्वकर्मा, राकेश रायकवार, चंचल डोंगरे, पदमा दुबे, अभिषेक कुशवाह, मनीष लोधी, अनिल शर्मा, अशोक कुर्मी, बाबू मिलोटिया, विकास यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस शिविर के माध्यम से समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया, जिससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिला है।

संबंधित समाचार