BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र जैन की माताजी मनोरमा जैन का निधन, आज श्रद्धांजलि सभा

वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र जैन की माताजी मनोरमा जैन का बुधवार को निधन हो गया। शोकसभा 21 अगस्त को महावीर भवन, मुरार में दोपहर 2 बजे आयोजित होगी।

Few mins ago
1 मिनट में पढ़ें
वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र जैन की माताजी मनोरमा जैन का निधन, आज श्रद्धांजलि सभा

द क्लिफ न्यूज़ | मुरैना | 20 अगस्त 2026

वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र जैन की माताजी श्रीमती मनोरमा जैन का बुधवार को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, जैन समाज और शहर में गहरा शोक व्याप्त है। श्रीमती मनोरमा जैन 75 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ थीं।

मुरार के गेरूवाला बंगला निवासी श्रीमती मनोरमा जैन एक धर्मपरायण महिला थीं। उन्होंने अपना अंतिम समय ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ में व्यतीत किया। बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। स्थानीय श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें पत्रकारों, समाजसेवियों, व्यापारियों, मित्रों और गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में साधर्मी बंधु उपस्थित हुए और उन्हें नम आँखों से विदाई दी।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करने के लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। श्रीमती मनोरमा जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक उठावनी बैठक शुक्रवार, 21 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक महावीर भवन, ठंडी सड़क, मुरार में आयोजित की जाएगी। इस सभा में गणमान्य नागरिक और पत्रकारगण शामिल होकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देंगे।