BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

तिरहुत स्नातक सीट: प्रणय कुमार ने चुनाव लड़ने का संकेत दिया

मुजफ्फरपुर में परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ द्वारा आयोजित सम्मेलन में शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रणय कुमार ने शिक्षकों के अधिकारों की बात की और आगामी तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का संकेत दिया।

Few hours ago
3 मिनट में पढ़ें
तिरहुत स्नातक सीट: प्रणय कुमार ने चुनाव लड़ने का संकेत दिया

द क्लिफ न्यूज़ | मुजफ्फरपुर | 4 सितंबर 2026

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मुजफ्फरपुर के द पार्क होटल, मिठनपुरा में परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार प्रदेश द्वारा आयोजित प्रमंडलीय शिक्षक मिलन सम्मेलन सह सेमिनार में तिरहुत प्रमंडल के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण प्रदेश संयोजक एवं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी प्रणय कुमार रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में शिक्षकों के महत्व और उनके अधिकारों पर बल दिया।

अपने संबोधन में प्रणय कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और उनके सम्मान, अधिकार तथा समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आगामी तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का अप्रत्यक्ष रूप से उल्लेख करते हुए शिक्षकों की आवाज को सदन तक पहुंचाने की अपनी मंशा जाहिर की।

शिक्षकों के हितों की रक्षा का संकल्प

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार और प्रदेश संगठन महामंत्री शिशिर कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि महासंघ शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत है। उनका उद्देश्य शिक्षकों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी समस्याओं को उठा सकें और उनका समाधान पा सकें। उन्होंने शिक्षकों की एकजुटता को शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक बताया।

प्रदेश महासचिव अशोक कुमार और प्रदेश महासचिव, प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ जमील अहमद विद्रोही ने भी शिक्षकों की एकता पर जोर देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं।

राजनीतिक मंच पर शिक्षकों की आवाज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र सिंह और प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष मो. दाऊद अली ने आगामी तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों से प्रणय कुमार को विजयी बनाने की अपील की, ताकि सदन में शिक्षकों की आवाज को मजबूती मिल सके। प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर और प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ मुकेश कुमार गुप्ता ने संगठन द्वारा शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने ऐसे सम्मेलनों को शिक्षकों के बीच संवाद और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देने वाला बताया।

सम्मेलन में जमशेदपुर अली, पंकज कुमार चौधरी, राजीव कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, अमितेश मलिकौरिया, शुभम कुमार, मो. नसीम अख्तर, शुभी श्रीवास्तव, रानी कुमारी, जीतेन्द्र नाथ, राजीव कुमार, राजा अली, अजय कुमार, शशि कुमार गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी, शिक्षक और शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों के बहुमूल्य योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।