BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

श्री विल्फ्रेड हेनरी को 'बेस्ट टीचर गुरु सम्मान 2026' से नवाजा गया

पटना के विज्ञान शिक्षक श्री विल्फ्रेड हेनरी को मानव अधिकार टुडे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 'बेस्ट टीचर गुरु सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय उपलब्धि के लिए यह पुरस्कार मिला।

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
श्री विल्फ्रेड हेनरी को 'बेस्ट टीचर गुरु सम्मान 2026' से नवाजा गया

द क्लिफ न्यूज़ | पटना | 30 अगस्त 2026

पटना के पीएम श्री प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय मनेर के प्रतिष्ठित विज्ञान शिक्षक, श्री विल्फ्रेड हेनरी, को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए 'बेस्ट टीचर गुरु सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मानव अधिकार टुडे द्वारा सिमेज कॉलेज, पाटलिपुत्र पटना में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। श्री हेनरी को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से भी नवाजा जा चुका है, जो उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।

समारोह का उद्घाटन उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश और पूर्व अध्यक्ष बिहार राज्य मानव अधिकार आयोग, न्यायमूर्ति श्री माधांता सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध गणितज्ञ और पूर्व कुलपति पटना विश्वविद्यालय, प्रोफेसर डॉक्टर के सी सिंहा उपस्थित रहे। इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर अनिल सुलभ, अध्यक्ष बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन पटना ने की।

शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉक्टर जे के सिंह, पद्मश्री विमल जैन, पद्मश्री अशोक विश्वास, पद्मश्री डॉक्टर जितेंद्र कुमार (निर्देशक कैंट होम्योपैथी कॉलेज एवं हॉस्पिटल), श्री दिलीप कुमार (मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व मध्य रेल), प्रोफेसर डॉ कमल प्रसाद बौद्ध (निदेशक, बुद्ध स्टडीज एंड एडवांस्ड रिसर्च सेंटर, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय), डॉक्टर तारकेश्वर पंडित (प्राचार्य, बीएम दास कॉलेज), प्रोफेसर संजय कुमार सिंह (एन एन कॉलेज सिंघाड़ा), डॉक्टर शशि भूषण कुमार (संपादक, मानव अधिकार टुडे एवं संस्थापक, वैशाली इंटरनेशनल विद्यापीठ), डॉ अलकाश्री (उप संयोजक, मानव अधिकार टुडे) और अमित कुमार विश्वास (संयोजक संपादक, मानव अधिकार टुडे) सहित कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में पटना जिला स्तर पर अपनी अद्भुत प्रतिभा, कुशल व्यक्तित्व और अतुलनीय उपलब्धियों के लिए श्री विल्फ्रेड हेनरी को न्यायमूर्ति श्री माधांता सिंह, प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा और डॉ. अनिल सुलभ के हाथों यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन सिमेज कॉलेज के निर्देशक डॉ. नीरज अग्रवाल के अभिभाषण के साथ हुआ।