Run Bhopal Run 2025: Thousands Hit the Streets, Fitness Fever Peaks in State Capital
रविवार सुबह राजधानी भोपाल में फिटनेस का जोश चरम पर रहा, जब 11वीं वार्षिक भोपाल रन – ‘Run for the Heart of India’ का आयोजन...

रविवार सुबह राजधानी भोपाल में फिटनेस का जोश चरम पर रहा, जब 11वीं वार्षिक भोपाल रन – ‘Run for the Heart of India’ का आयोजन हुआ। हजारों प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई और पूरे शहर में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश फैलाया।
सभी आयु वर्ग की भागीदारी
बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, लोगों ने बड़ी संख्या में इस रन में हिस्सा लिया। आयोजन के उद्देश्य भी समाजिक जागरूकता पर केंद्रित रहे —
-
स्वच्छ भारत
-
कार्बन फुटप्रिंट में कमी
-
ज़ीरो वेस्ट अभियान
-
अंगदान जागरूकता
-
तंबाकू त्याग
-
रीयूज़–रीसायकल–रिड्यूस
मंत्री विश्वास सारंग ने दिखाई हरी झंडी
टीडी नगर स्टेडियम में मेडिकल एजुकेशन मंत्री विश्वास सारंग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा—
"Run Bhopal Run भोपाल की जनता की ऊर्जा और एकजुटता का प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘Fit India – Hit India’ अभियान को और मजबूत करेगा।”
सारंग ने कहा कि हजारों नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने स्वास्थ्य जागरूकता का सशक्त संदेश दिया है।
3 कैटेगरी में प्रतियोगिता
1) 21 किमी हाफ मैराथन
रूट:
TT नगर स्टेडियम → प्लैटिनम प्लाज़ा → जवाहर चौक → भदभदा रोड → पलाश रेजीडेंसी → पॉलीटेक्निक स्क्वायर → VIP रोड → कोहेफिजा U-टर्न → भारत भवन → मानव संग्रहालय → श्यामला हिल्स → जवाहर चौक → TT नगर स्टेडियम
2) 10 किमी रन
TT नगर → मॉडल स्कूल → प्लैटिनम प्लाज़ा → अटल पथ → जवाहर चौक → भदभदा रोड → साइंस सेंटर → पॉलीटेक्निक U-टर्न → TT नगर स्टेडियम
3) 5 किमी रन
TT नगर स्टेडियम → प्लैटिनम प्लाज़ा → अटल पथ → जवाहर चौक U-टर्न → TT नगर स्टेडियम
धोल-नगाड़े, DJ और ज़ुम्बा से बढ़ा जोश
रनर्स को उत्साहित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर ढोल, DJ और ज़ुम्बा सत्र का आयोजन किया गया। शहर के अलग-अलग इलाकों से आए प्रतिभागियों ने सुबह को बेहद ऊर्जा से भर दिया।
