राकेश सिंह चावड़ा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नियुक्त
नरसिंहगढ़: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के निर्देशानुसार, युवा नेता राकेश सिंह चावड़ा को किसान मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

संवाददाता: महेंद्र शर्मा
द क्लिफ न्यूज़ | नरसिंहगढ़ | 5 सितंबर 2026
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा में नरसिंहगढ़ क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति हुई है। ग्राम मवासा निवासी युवा नेता राकेश सिंह चावड़ा को किसान मोर्चा का जिला महामंत्री बनाया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के निर्देशानुसार, जिला प्रभारी ध्रुवनारायण सिंह के मार्गदर्शन में, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर की सहमति और विधायक मोहन शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश सिंह बेस ने इस नियुक्ति को अंतिम रूप दिया। राकेश सिंह चावड़ा, जो मवासा गांव के पटेल परिवार से ताल्लुक रखते हैं और एक बड़े किसान के रूप में जाने जाते हैं, की इस पद पर नियुक्ति को क्षेत्र में भाजपा के किसान प्रकोष्ठ को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
नियुक्ति पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया
राकेश सिंह चावड़ा को जिला महामंत्री बनाए जाने के बाद विधायक मोहन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बृजकिशोर मीणा, जिला मंत्री सत्येंद्र सिंह राठौड़, विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह परमार, बृजमोहन गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश मालवीय, दिनेश डांगी, जगदीश सिंह रुहेला, प्रवीण गुर्जर, एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सोनी, कैलाश राज, भगवानदास साहू, रामबाबू साहू, रिंकू जाट, विभोर वर्मा, राजकुमार वर्मा, शुभम गुप्ता, रामगोपाल ओझा, विष्णुसिंह सोंधिया, हेमराज गुर्जर, गजराज गुर्जर, श्रीमती रेखा पचवारिया, दीपक डांगी, दिनेश नगर, विजेंद्र सिंह सिकरवार सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
इन नेताओं ने विधायक मोहन शर्मा और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राकेश सिंह चावड़ा की नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों की आवाज को भाजपा के भीतर और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। उन्होंने राकेश सिंह चावड़ा के नेतृत्व क्षमता पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे संगठन के प्रति निष्ठावान हैं और किसानों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
