BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

राज्यमंत्री लखन पटेल ने आंजनी में 65 लाख के आरोग्य भवन का किया लोकार्पण

दमोह के ग्राम आंजनी में 65 लाख की लागत से निर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य भवन का राज्यमंत्री लखन पटेल ने लोकार्पण किया। देवलिया परिवार ने भूमि दान कर मिसाल पेश की।

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
राज्यमंत्री लखन पटेल ने आंजनी में 65 लाख के आरोग्य भवन का किया लोकार्पण

द क्लिफ न्यूज़ | दमोह | 5 सितंबर 2026

मध्य प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने दमोह जिले के ग्राम आंजनी में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भूमि दान को समाजसेवा और त्याग की एक अनुकरणीय मिसाल बताया।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में भूमि की बढ़ती कीमतों के बीच जनहित के लिए अपनी भूमि दान करना साहस, उदारता और समाजसेवा का प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने ग्राम आंजनी के देवलिया परिवार की सराहना करते हुए कहा कि परिवार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए अपनी भूमि दान की है।

आंजनी और आसपास के गांवों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

श्री पटेल ने बताया कि इस नव-निर्मित स्वास्थ्य केंद्र से आंजनी सहित आसपास के पांच से छह गांवों के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने रक्त दान करने वाले लोगों की तरह ही भूमि दान करने वाले देवलिया परिवार को समाज के समक्ष एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए सराहा। राज्यमंत्री ने इस योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरित करने वाला बताया।

राज्य सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध: पटेल

अपने संबोधन में राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि राज्य सरकार निरंतर जनकल्याण और विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक और परिवार का विकास हो तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। ग्रामीणजनों से उन्होंने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में भी सहयोग की अपील की।