BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
National

राहुल गांधी की हिरासत पर आरोन में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर आरोप

दिल्ली में राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में आरोन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया।

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
राहुल गांधी की हिरासत पर आरोन में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर आरोप

द क्लिफ न्यूज़ | आरोन | 21 जुलाई 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को दिल्ली में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश के आरोन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की रात और बुधवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर एकत्र होकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध करार दिया और इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मंगलवार रात को हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, बावजूद इसके उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मांग की कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाए और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध किसी भी तरह की दमनकारी कार्रवाई न की जाए।

छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन का हवाला

बुधवार को आरोन कांग्रेस कमेटी ने दास हनुमान मंदिर पर धरना-प्रदर्शन कर संसद परिसर में पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के समर्थन में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हटाए जाने की घटना का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, जो छात्रों की आवाज उठा रहे थे, उन्हें पुलिस बल का प्रयोग कर जबरन हटाया गया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस छात्रों के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

इस प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सोनी, वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष पार्वती अहिरवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति शर्मा, सरपंच युवराज शर्मा, मंडल अध्यक्ष जीतू शर्मा, आरोन मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि कमल प्रजापति, मुकेश शर्मा (सेवादल), उदयभान सिंह गौर बंटी राजपूत, राजा मुगल जी, राकेश जैन, कमल ग्वाल, सचिन जैन, लोकेंद्र रघुवंशी, मनीष जैन, पिंकू सोलंकी, बबलू महाराज, सत्यम त्यागी, भोला रघुवंशी, संजीव धाकड़, नीलेश गोविंदपुर, पवन शर्मा, रामबाबू यादव, अल्ली महाराज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।