BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

पुलिस मुख्यालय भोपाल में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन

भोपाल पुलिस मुख्यालय में माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रगान 'जन गण मन' और राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन हुआ। कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Few hours ago
1 मिनट में पढ़ें
पुलिस मुख्यालय भोपाल में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन

द क्लिफ न्यूज़ | भोपाल | 1 सितंबर 2026

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल में माह के प्रथम कार्य दिवस, 1 सितंबर 2026, मंगलवार को राष्ट्रगान 'जन गण मन' और राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस राष्ट्रभक्तिपूर्ण कार्यक्रम में विशेष पुलिस महानिदेशक श्री पंकज श्रीवास्तव और श्री अनिल कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ही, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री योगेश चौधरी, श्री डी. श्रीनिवास वर्मा, और श्री सोलोमन यश कुमार मिंज ने भी सामूहिक गायन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारियों ने भी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन किया।