BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
State

प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' के 136वें संस्करण ने जगाई राष्ट्र चेतना

बलरामपुर में पालिकाध्यक्ष और सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी 'मन की बात', कार्यक्रम को बताया सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम।

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' के 136वें संस्करण ने जगाई राष्ट्र चेतना

द क्लिफ न्यूज़ | बलरामपुर | 26 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 136वां संस्करण रविवार को देश भर में सुना गया। बलरामपुर में भी इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने आदर्श नगर पालिका परिषद के बूथ संख्या 131 स्थित शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष डॉ. धीरू ने कहा कि 'मन की बात' राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाला एक अत्यंत प्रभावी माध्यम बन गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसे घर-घर और जन-जन तक पहुंचाया है। यह कार्यक्रम हम सभी को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, समाज के प्रति उत्तरदायित्व समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनने की प्रेरणा देता है।

सदर विधायक ने क्षेत्रवासियों के साथ सुनी 'मन की बात'

वहीं, सदर विधायक पलटूराम ने अपने विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर सदर के गौरा मंडल के बूथ संख्या 227, 228 और 229, गौरा त्रिकौलिया में क्षेत्रवासियों के साथ प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम को सुना। उन्होंने भी इस कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला और इसे जन-जन से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण जरिया बताया।

इन कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ल, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि विनोद गिरि, सभासद राघवेंद्र कांत 'मंटू', झूमा सिंह, डॉ. विजय कुमार पांडे, शिवपाल पासवान सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्तागण और सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान पर चर्चा की।