मकरोनिया पालिका में स्वतंत्रता दिवस: विधायक और अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
मकरोनिया नगर पालिका परिषद में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विधायक प्रदीप लारिया और पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया।

द क्लिफ न्यूज़ | मकरोनिया | 15 अगस्त 2026
मकरोनिया नगर पालिका परिषद में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण संपन्न किया। राष्ट्रगान के साथ ही देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता तथा निरंतर विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। विधायक प्रदीप लारिया ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
नागरिकों को विकास में सहयोग का आह्वान
नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित मकरोनिया के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री गुलजारी लाल जैन, श्री आर डी शर्मा, नगर पालिका मकरोनिया के पार्षदगण श्री बलवंत सिंह ठाकुर, श्री विवेक सक्सेना, श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर, श्री महेंद्र सिंह ठाकुर, श्री मुकेश पटेल, श्री निशांत आठिया, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजा रिछारिया, श्री सोनू यादव, श्री कमलेश कुशवाहा, श्री अजय अहिरवार, एल्डरमैन श्री केदार शर्मा, श्रीमति सुधा पवन शर्मा, श्री मुकेश यादव, श्री अमित सिंह, जिला मंत्री श्रीमती जयंती मौर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मधुकर जाटव सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन कुमार शर्मा, उपयंत्री श्री सत्यम देवलिया, श्रीमति वर्षा साहू, श्री शनि जैन, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
