BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

इटावा मंडी में व्यापारियों को नोटिस, भड़के व्यापारी बोले- उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

इटावा की मंडी समिति ने फल-सब्जी मंडी की 175 दुकानों को खाली करने का नोटिस दिया है। व्यापारियों ने इसे तानाशाही रवैया बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया है।

Few mins ago
2 मिनट में पढ़ें
इटावा मंडी में व्यापारियों को नोटिस, भड़के व्यापारी बोले- उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

द क्लिफ न्यूज़ | इटावा | 28 नवंबर 2026

इटावा की मंडी समिति द्वारा फल और सब्जी मंडी में निलामी चबूतरों पर काबिज 175 दुकानों को खाली करने के आदेश के बाद व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, इटावा के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी मंडी पहुंचे और दुकानदारों से मुलाकात की। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन के इस कदम को तानाशाही पूर्ण रवैया करार दिया है।

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों का किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये दुकानें व्यापारियों को बीसियों साल से आवंटित हैं और इन पर कोई स्थायी निर्माण नहीं किया गया है। व्यापारियों ने केवल अपने माल को जानवरों, चोरों आदि से बचाने के लिए बांस के टट्टर लगा रखे हैं। किसानों द्वारा लाया गया माल उसी दिन नहीं बिकता, ऐसे में उसकी सुरक्षा के लिए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है।

मंडी प्रशासन का आश्वासन, नहीं होगा शोषण

हालांकि, मंडी प्रशासन ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि यदि उनका आवंटन सही है तो किसी को भी हटाया नहीं जाएगा। मंडी प्रशासन ने यह भी कहा कि व्यापारियों की मांग को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और उसके बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। तब तक किसी भी व्यापारी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

इस मामले में व्यापारियों के समर्थन में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एम.पी. सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान, शरद बाजपेयी, डॉ. सुशील सम्राट, अभिषेक दीक्षित, उमेश वर्मा, जिला महामंत्री रमेश यादव, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, ब्रजेश शर्मा, सरदार मोहन सिंह, ज्योति जौहरी, प्रिया दिवाकर, गल्ला मंडी अध्यक्ष विनोद यादव, फल मंडी अध्यक्ष मुबीन भाई, सब्जी मंडी अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, दलवीर राठौर, सतेंद्र कुशवाह, रतन आढ़ातिया, अजय कुशवाहा सहित कई अन्य व्यापारी नेता भी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार