BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

हिंदू समाज पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी का इस्तीफा

फर्रुखाबाद: हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी उर्फ प्रशांत ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे के लिए वर्तमान परिस्थितियां और व्यक्तिगत व संगठनात्मक कारणों का हवाला दिया है।

Few hours ago
1 मिनट में पढ़ें
हिंदू समाज पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी का इस्तीफा

द क्लिफ न्यूज़ | फर्रुखाबाद | 30 अगस्त 2026

हिंदू समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी उर्फ प्रशांत ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे के लिए वर्तमान परिस्थितियों तथा व्यक्तिगत एवं संगठनात्मक कारणों का हवाला दिया है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन और पार्टी के हित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अपनी क्षमता के साथ कार्य किया।

अपने त्यागपत्र में उन्होंने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। तिवारी ने कहा कि उन्हें संगठन में कार्य करने का अवसर मिला और इस दौरान उन्हें सभी का सहयोग भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों और व्यक्तिगत व संगठनात्मक कारणों को ध्यान में रखते हुए वह प्रदेश अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहे हैं।