BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

गुना में नशे में धुत जीप चालक ने मचाया उत्पात, चार लोग घायल

गुना शहर में तेज रफ्तार जीप चालक ने नशे में धुत होकर कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने...

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
•संवाददाता: राजा हतम वेग
गुना में नशे में धुत जीप चालक ने मचाया उत्पात, चार लोग घायल

गुना | संवाददाता: राजा हतम वेग

द क्लिफ न्यूज़ | गुना | 22 नवंबर 2026

गुना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गत देर रात एक तेज रफ्तार और लापरवाही से जीप चला रहे चालक ने उत्पात मचाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए और एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी राजेश पुत्र कन्हैयालाल अहिरवार अपने दोस्त हेमंत साहू के साथ बाइक क्रमांक एमपी 08 एमएस 1922 से एक कपड़े की दुकान के पास पहुंचे थे। इसी दौरान काली जीप क्रमांक एमबीएच 8081 के चालक ने सामने से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राजेश और हेमंत घायल हो गए।

कई वाहन बने जीप चालक का शिकार

हादसे का सिलसिला यहीं नहीं थमा। जीप चालक ने इसके बाद एक्टिवा सवार उर्मिला सोनी को भी अपनी चपेट में ले लिया। जीप को पीछे लेते समय चालक ने पीछे से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार ममता ओझा को भी टक्कर मारी, जिससे वह भी घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जीप चालक घटना के समय नशे में प्रतीत हो रहा था।

मौके से भागने के प्रयास में जीप ने पीछे खड़ी कार क्रमांक एमपी 04 जेडवी 5188 में भी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार का बंपर टूट गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायलों का उपचार जारी है।

संबंधित समाचार