BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

गुना में 70 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच, 30 को मिलेगी नई रोशनी

गुना में रोटरी क्लब और सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 70 मरीजों की जांच हुई। 30 मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
संवाददाता: राजा हतम वेग
गुना में 70 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच, 30 को मिलेगी नई रोशनी

संवाददाता: राजा हतम वेग

द क्लिफ न्यूज़ | गुना | 6 सितंबर 2026

गुना में जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के तत्वावधान में रोटरी क्लब गुना और सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर ने एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर रोटरी सचिव शैलेश गुप्ता के दिवंगत पिता, श्री बृजेश कुमार गुप्ता की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। रोटरी भवन में संपन्न हुए इस शिविर में 70 से अधिक मरीजों के नेत्रों की जांच की गई, जिनमें से 30 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।

सदगुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, लटेरी के विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक सिंह और उनकी टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। इन चिन्हित 30 मरीजों को ऑपरेशन के उपरांत नई दृष्टि प्राप्त होगी। शिविर का शुभारंभ रोटरी अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, सचिव शैलेश गुप्ता, वरिष्ठ रोटेरियन शिखर चंद जैन, शंभूनाथ तिवारी, शिविर संयोजक विकास जैन नखराली और इंजीनियर संजीव गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

सदगुरु टीम और रोटरी सदस्यों का सहयोग

शिविर में सदगुरु टीम के नितेश सेन, कैम्प इंचार्ज जीतू पाठक, संतोष नामदेव, मिलन बघेल, वैभव गुप्ता, अभिषेक सुमन के साथ-साथ रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के भाव से सभी ने सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया कि नेत्र जांच के साथ-साथ मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। संस्था द्वारा मरीजों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क की गई।