BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

गुना: दबंगों पर 4 लाख की फसल तबाह करने और महिला उत्पीड़न का आरोप

गुना में एक परिवार ने गांव के तीन दबंगों पर 4 लाख की फसल बर्बाद करने, गाली-गलौज और महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
गुना: दबंगों पर 4 लाख की फसल तबाह करने और महिला उत्पीड़न का आरोप

द क्लिफ न्यूज़ | गुना | 22 अगस्त 2026

कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम किशनगढ़ में एक पीड़ित परिवार ने गांव के ही तीन दबंगों द्वारा करीब 4 लाख रुपये की तैयार फसल तबाह करने, गाली-गलौज करने और महिलाओं से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। परिवार ने अपनी सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

पीड़ित परिवार के सदस्यों, जिनमें जितेंद्र लोधा, सुनीताबाई, सीमाबाई और विंध्याबाई शामिल हैं, ने एसपी को सौंपे एक आवेदन में बताया कि जुलाई 2026 से उनका गांव के महाराज सिंह लोधा, केदार लोधा और रामस्वरूप लोधा से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने बीती रात उनके लगभग 5 बीघा खेत में लगी मिर्च, करेला और खीरे की फसल में तारफेंसिंग हटाकर 40-50 मवेशी छोड़ दिए। जितेंद्र लोधा के अनुसार, यह घटना तब हुई जब वह रात में सब्जी बेचने नानाखेड़ी मंडी गए हुए थे।

फसल बर्बादी और महिला उत्पीड़न का आरोप

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मवेशियों को फसल में घुसाने के विरोध में जब महिलाओं ने आवाज उठाई, तो आरोपियों ने उनके साथ न केवल बुरी नीयत से छेड़छाड़ की, बल्कि अभद्र गालियां भी दीं। परिवार का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी उनके एक सदस्य के साथ गंभीर मारपीट की है और अब उन्हें झूठे मामले में फंसाने तथा जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

इस घटना से लगभग 4 लाख रुपये की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। परिवार ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध सख्त आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और उन्हें तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे गांव में भयमुक्त जीवन जी सकें।