BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
National

भोपाल नगर निगम ने अतिक्रमण हटाए, ठेले और दुकानें जब्त

भोपाल नगर निगम ने शहर भर में अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। विभिन्न क्षेत्रों से ठेले, काउंटर, कैरेट जब्त किए गए और अवैध निर्माण हटाए गए।

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
भोपाल नगर निगम ने अतिक्रमण हटाए, ठेले और दुकानें जब्त

द क्लिफ न्यूज़ | भोपाल | 21 जुलाई 2026

भोपाल नगर निगम शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अपने अभियान के तहत लगातार कार्यवाही कर रहा है। निगम के अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा जमाए बैठे ठेले, दुकानों के बाहर रखा सामान, नालियों पर बने चबूतरे और अवैध निर्माणों को हटाया। इस कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में ठेले, काउंटर और कैरेट जब्त किए गए।

नगर निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देशानुसार, निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने मंगलवार को भदभदा रोड, शबरी नगर, पंचशील नगर, रोशनपुरा, रेतघाट, रविन्द्र भवन, न्यू मार्केट, एम.पी.नगर जोन-2, प्रेस काम्प्लेक्स, अवधपुरी, रायसेन रोड, पटेल नगर, जहांगीराबाद, शब्बन चौराहा, भोपाल टॉकीज, डी.आई.जी बंगला, पुरानी सब्जी मण्डी, रॉयल मार्केट, हमीदिया अस्पताल गेट, न्यू कबाड़खाना, शाहजहांनाबाद, भानपुर, विदिशा रोड, पटेल मार्केट, करांेद चौराहा, पीपल चौराहा, विश्वकर्मा नगर, नवीबाग, अब्बास नगर, लालघाटी, सिंगारचोली, बैरागढ़, बैरागढ़ फॉयर स्टेशन और मार्केट क्षेत्र जैसे कई इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अवैध निर्माण और अतिक्रमित सामान पर कार्रवाई

कार्यवाही के दौरान, निगम अमले ने सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए अनेक ठेलों को हटाया। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों के बाहर रखे सामान को भी हटवाया गया। बैरागढ़ वार्ड ऑफिस के पास और सिंगारचोली क्षेत्र में नालियों पर अवैध रूप से बने चबूतरे तथा शाहजहांनाबाद क्षेत्र में नाली के ऊपर रखी फर्शियों को भी हटाया गया। भानपुर रोड पर एक अवैध गुमठी तथा अवधपुरी बी.डी.ए. रोड पर आवागमन में बाधा बन रहे तीन चार पहिया वाहनों को भी जब्त किया गया। नवीबाग क्षेत्र से एक अस्थायी छप्पर भी हटाया गया। निगम ने इस दौरान कुल 05 ठेले, 01 काउंटर और 27 कैरेट जब्त किए।

मेट्रो प्रोजेक्ट को सहयोग

निगम अमले ने मेट्रो प्रोजेक्ट टीम को सहयोग देते हुए रोशनपुरा क्षेत्र में एक दुकान के बाहर लगे शटर और एक अवैध रूप से बनी दीवार को जे.सी.बी. की मदद से ढहा दिया। यह कार्यवाही मेट्रो निर्माण कार्य में आ रहे अवरोधों को दूर करने के उद्देश्य से की गई।

यह कार्यवाही सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निवारण और निगम की नियमित कार्यवाही का हिस्सा है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के विरुद्ध यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी और शहर को व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।