BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

भिंड में आवारा पशुओं पर सख्ती: गौशालाओं का निरीक्षण, जिम्मेदार होंगे जवाबदेह

भिंड में आवारा पशुओं की समस्या पर प्रशासन सख्त। जिला पंचायत सीईओ ने गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को दिए...

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
•संवाददाता: दीपेंद्र बौहरे
भिंड में आवारा पशुओं पर सख्ती: गौशालाओं का निरीक्षण, जिम्मेदार होंगे जवाबदेह

भिण्ड | संवाददाता: दीपेंद्र बौहरे

द क्लिफ न्यूज़ | 18 अक्टूबर 2026

भिंड जिले में सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर पवन कुमार जैन के निर्देश पर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने उप संचालक पशुपालन अवनीश शर्मा और एसडीएम महेन्द्र सौजन्या के साथ जिले की विभिन्न गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बबेडी, गोरा, नुन्हाटा, कनावर और पाण्डरी स्थित गौशालाओं में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शहर की सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को तत्काल निकटवर्ती गौशालाओं में स्थानांतरित किया जाए। इस कार्य के लिए सीएमओ वीरेंद्र चक्रवर्ती को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिम्मेदारों पर कार्रवाई का निर्देश

जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जिस भी ग्राम पंचायत क्षेत्र में गायें सड़कों पर खुली घूमती पाई जाएंगी, वहां के सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पशुओं को खुला छोड़ने वाले गौपालकों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पंचायतों को अपनी गौशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त पेयजल, भूसा और चरवाहों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनकी उचित देखभाल हो सके।

त्योहारों के मद्देनजर व्यवस्थाएं

गौशालाओं के नियमित संचालन और साफ-सफाई की जिम्मेदारी संबंधित पंचायतों पर तय की गई है। इसके अतिरिक्त, आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, सीईओ जिला पंचायत ने दुर्गा विसर्जन स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रेडियो पीसीओ और पंचायत प्रतिनिधियों को विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त रोशनी, ध्वनि विस्तारक यंत्र और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए। प्रतिमा विसर्जन केवल निर्धारित स्थलों पर ही कराने और विसर्जन के उपरांत घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनपद सीईओ को विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। इन सभी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को ड्यूटी चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार