BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
The Cliff News
Regional

आरएएफ की 107वीं वाहिनी ने मनाया 88वां स्थापना दिवस, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

रायसेन में आरएएफ की 107वीं वाहिनी ने 88वां स्थापना दिवस भव्यता से मनाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक भोज के साथ जवानों ने राष्ट्रसेवा का संकल्प...

Few hours ago
2 मिनट में पढ़ें
आरएएफ की 107वीं वाहिनी ने मनाया 88वां स्थापना दिवस, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

द क्लिफ न्यूज़ | रायसेन | 27 जुलाई 2026

रायसेन स्थित 107वीं वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 88वें स्थापना दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न किया। कमांडेंट श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसने जवानों और अधिकारियों के बीच राष्ट्र के प्रति सेवा, अनुशासन और भाईचारे के भाव को और अधिक सुदृढ़ किया।

समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी श्री मनीष गोरख महाले के साथ-साथ वाहिनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और बड़ी संख्या में जवानों ने सहभागिता की। देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सीआरपीएफ की गौरवशाली परंपराओं, अनुशासन के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्रसेवा के अटूट समर्पण को मार्मिकता से दर्शाया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों के हृदयों को छुआ और पूरे आरएएफ परिसर में एक उत्सवपूर्ण वातावरण का निर्माण किया।

सामूहिकता और सौहार्द का संदेश

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पारंपरिक 'बड़ा खाना' रहा, जिसमें कमांडेंट, द्वितीय कमान अधिकारी के साथ-साथ सभी अधिकारियों और जवानों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इस सामुहिक भोज ने आपारिक सौहार्द, एकता और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का कार्य किया। इस अवसर पर सभी ने सीआरपीएफ की समृद्ध विरासत को आगे ले जाने और राष्ट्र की सुरक्षा व सेवा के प्रति अपनी निष्ठा को पुनः दोहराने का संकल्प लिया।

यह स्थापना दिवस समारोह न केवल बल की टीम भावना, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों को रेखांकित करने में सफल रहा, बल्कि इसने राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई। इस आयोजन ने 88वें स्थापना दिवस को जवानों और अधिकारियों के लिए एक प्रेरणादायक और अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।