एशिया कप क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
अयोध्या नगर पुलिस ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को...

अयोध्या नगर पुलिस ने एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की कीमत का माल और उपकरण जब्त किए हैं। आरोपियों ने मैचों पर लाखों रुपये का सट्टा लगाया था।
ऐसे खुलासा हुआ
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मीनाल क्षेत्र में कार से सट्टा संचालन किया जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की गई। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने भोजपुर रोड स्थित आरआरजी टाउनशिप में एक फ्लैट पर छापा मारा। वहां एक कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। यहां से पांच और आरोपी गिरफ्तार हुए और बड़ी मात्रा में सट्टेबाजी से जुड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त हुआ।
कैसे करते थे सट्टेबाजी
जांच में सामने आया कि आरोपी इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए पैनल लेते थे और प्रतिबंधित महादेव ऐप जैसी एप्लिकेशन पर प्रशिक्षण पाकर रुद्र डायमंड पोर्टल से सट्टा खेलते थे।
-
फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड बनाते थे।
-
समन्वय के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते थे।
-
बार-बार लोकेशन बदलते और कभी-कभी खड़ी कार से भी सट्टा संचालन करते ताकि पुलिस पकड़ न सके।
-
लेनदेन रुपये और क्रिप्टोकरेंसी (USDT) दोनों में होता था।
बरामदगी
-
नकद ₹3.54 लाख
-
दो कारें
-
40 मोबाइल फोन
-
80 सिम कार्ड
-
177 एटीएम कार्ड
-
5 लैपटॉप
-
वाई-फाई राउटर
-
करेंसी काउंटिंग मशीन
-
हिसाब-किताब की रजिस्टर (करीब ₹1.5 करोड़ का लेनदेन दर्ज)
-
अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
पुलिस ने लगभग 180 बैंक खाते चिह्नित किए हैं, जिनमें से 15 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
-
अरुण वर्मा (28)
-
दिगेश्वर प्रसाद वर्मा (33)
-
दिव्यांशु पवार (26)
-
गोपी माणिकपुरी (23)
-
अंकित दास (23)
-
तरुण वर्मा (24)
-
सुनील वर्मा (35)
ये सभी आरोपी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के निवासी बताए गए हैं।
