BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
National

एसपी का नरसिंहगढ़ थाने का निरीक्षण, थाना प्रभारी लाइन अटैच

राजगढ़ एसपी अमित तोलानी ने नरसिंहगढ़ थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पाई गई कमियों के चलते थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ को लाइन अटैच किया गया है।

Few hours ago
2 min read
एसपी का नरसिंहगढ़ थाने का निरीक्षण, थाना प्रभारी लाइन अटैच

द क्लिफ न्यूज़ | नरसिंहगढ | 20 जुलाई 2026

राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित तोलानी ने शुक्रवार को नरसिंहगढ थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार और कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए इस निरीक्षण के दौरान एसपी तोलानी ने थाने के रिकॉर्ड, साफ-सफाई और रखरखाव का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ को लाइन अटैच करने के निर्देश दिए।

एसपी तोलानी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह निरीक्षण आईजी के तय कार्यक्रम के तहत किया गया है। थाने में कुछ कमियां पाई गई थीं, जिनके चलते थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि उन्हें जल्द ही कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। एसपी ने कहा कि पुलिसिंग में अभी और सुधार की आवश्यकता है।

नशा मुक्ति पर विशेष जोर, नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्ती

एसपी अमित तोलानी ने 'नशा मुक्ति 2.0' अभियान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने हाल ही में शुजालपुर पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई का उल्लेख किया, जिसमें एक नरसिंहगढ निवासी शाहरुख भी शामिल पाया गया था। एसपी ने बताया कि शुजालपुर पुलिस के साथ पूरा समन्वय है और हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।

नरसिंहगढ क्षेत्र में स्मैक की आपूर्ति के राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिलों से जुड़े होने की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इन जिलों के एसपी से भी लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है। साथ ही, शाजापुर एसपी के साथ मिलकर भी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बोड़ा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया, जिसमें सुरजीत और उसकी पत्नी सहित अन्य गिरफ्तार किए गए हैं और मादक पदार्थ बरामद हुआ है। मामले में आगे की कड़ी जोड़ने के लिए पूछताछ जारी है।

उन्होंने कहा कि 'नशा मुक्ति 2.0' के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नशे का व्यापार करने वाले, खरीदने वाले और सेवन करने वाले, सभी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसपी ने इस बात पर भी बल दिया कि नशे से दूरी बनाए रखना ही स्वास्थ्य और समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।