BREAKING
Revolutionary climate technology breakthrough announced • Championship finals draw record 150M+ viewers • Global markets surge following policy changes • New discovery in quantum computing promises faster processors
Education

सीबीएसई की ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप’ में बड़ा बदलाव: छात्रवृत्ति राशि दोगुनी, आय और फीस की सीमा बढ़ी

सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाली एकल बालिका (Single Girl Child) के माता-पिता अब बोर्ड की छात्रवृत्ति योजना के तहत अधिक लाभ उठा...

Oct 5
2 min read
सीबीएसई की ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप’ में बड़ा बदलाव: छात्रवृत्ति राशि दोगुनी, आय और फीस की सीमा बढ़ी

सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाली एकल बालिका (Single Girl Child) के माता-पिता अब बोर्ड की छात्रवृत्ति योजना के तहत अधिक लाभ उठा सकेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) हर वर्ष 10,000 से अधिक छात्राओं को यह छात्रवृत्ति प्रदान करता है। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तय की गई है।

इस वर्ष छात्रवृत्ति की राशि ₹500 प्रति माह से बढ़ाकर ₹1,000 प्रति माह कर दी गई है। साथ ही, माता-पिता की वार्षिक आय सीमा भी ₹6 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख कर दी गई है।

कक्षा 10 में न्यूनतम अंकों की पात्रता 60% से बढ़ाकर 70% कर दी गई है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 11 और 12 में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रदान की जाएगी।

पहले पात्रता के लिए ट्यूशन फीस की अधिकतम सीमा ₹1,500 प्रति माह थी, जिसमें हर साल 10% की बढ़ोतरी की अनुमति थी। अब इसे बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश पालक महासंघ के महासचिव प्रमोद पंड्या ने कहा कि पुरानी फीस सीमा अव्यवहारिक थी। उन्होंने कहा, “कोई भी सीबीएसई स्कूल ₹1,500 से कम फीस नहीं लेता था, जिससे लगभग कोई छात्रा पात्र नहीं होती थी। नई सीमा ₹3,000 होने से अब छोटे शहरों के करीब 25% स्कूलों की छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।”